रायबरेली। देश मे बढ़ रही महंगाई व किसानों की समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष व किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तिलक भवन से पैदल मार्च करते हुए रोड पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित रायबरेली जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद भर के सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए।
आपको बता दें कि आज शहर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना को एक ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज को बुलंद किया। रायबरेली जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने किसानो की समस्याओं को सिल सिलेवार उठाते हुए कहा कि किसान अन्नदाता है, चिलचिलाती धूप और प्राकृतिक आपदा से लड़कर कड़ी मेहनत के बाद भी उसकी फसल का सही मूल्य नही मिल पा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होने कहा कि गन्ना किसानो को 400 रूपये प्रति कुन्टल मूल्य दिया जाये और बकाया मूल्य का जल्द से जल्द भुगतान किया जाये। श्री तिवारी ने बंद पड़ी चीनी मिलो को फिर चलाने की मांग की। उन्होने सरकार पर किसानो को पराली जलाने के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और तत्काल गिरफ्तार किये गये हजारो किसानो को रिहा करने की सरकार से मांग की। मजदूर किसान विभाग के अध्यक्ष श्री नागेन्द्र सिंह ने कहा प्रदेष मे किसान एक लम्बे समय से उपेक्षा का षिकार था लेकिन मा.श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी, के प्रयास से एक बार फिर किसानो का मुद्दा संसद से सड़क तक उठाया जा रहा है उन्होने आवारा जानवरो से हो रहे जान-माल के नुकसान पर भी चिंता जताई।
शहर अध्यक्ष श्री सईदुल हसन ने सभी किसान भाईयो से अपील की कि अपने हक की लड़ाई के लिए सड़को पर उतरे कॉंग्रेस पार्टी आपके साथ सदैव खड़ी मिलेगी। उन्होने किसानो को देश की रीढ़ बताया जिसके बिना भारत की कल्पना नही की जा सकती।